सांपों के इस आइलैंड से जिंदा आना एक सपने जैसा

By: Ankur Tue, 21 July 2020 5:39:58

सांपों के इस आइलैंड से जिंदा आना एक सपने जैसा

यह दुनिया कई रहस्य और रोमांच से भरी जगहों के लिए जानी जाती हैं। कई जगहें प्रकृति की खूबसूरती के लिए तो कई अनोखे जीवों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो सांपो के लिए जानी जाती हैं। यहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। इस जगह से जिंदा लौट आना एक सपने जैसा होता हैं। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

weird news,weird place,weird island,most dangerous place,snake island ,अनोखी खबर, अनोखी जगह, अनोखा आइलैंड, सबसे खतरनाक जगह, स्नेक आइलैंड

स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है। इस आइलैंड पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि, वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती।

हालांकि चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े :

# बटर चिकन खाने के लिए एक व्यक्ति को चुकाने पड़े 1.23 लाख रूपये, जाने क्या है वजह

# यहां इंसान नहीं बल्कि कुत्ते-बिल्ली करते हैं रक्तदान

# पीले रंग का दुर्लभ कछुआ हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

# बटर चिकन की चाहत पड़ी लाखों रूपये महंगी, मामला बेहद अजीबोगरीब

# इस अनोखे कारण के चलते घट रही यहां की लड़कियों में ‘सेक्स’ करने की दिलचस्पी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com